विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान, किसी भी स्थिति में परमाणु हथियारों का इच्छुक नहीं है और उसे परमाणु हथियारों की ज़रूरत नहीं है। जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान का मानना है कि विश्व का कोई भी देश परमाणु हथियारों के माध्यम से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं बना सकता। विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने एनबीसी टीवी चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में कहा कि ईरान, परमाणु हथियारों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत नहीं है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि परमाणु हथियारों की पैदावार भी ईरान के हित में नहीं है।
ईरान के विदेशमंत्री ने अमरीका सहित कुछ देशों के परमाणु हथियारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन देशों को परमाणु हथियारों की मौजूदगी के बावजूद विभिन्न प्रकार के ख़तरों का सामना है। उन्होंने कहा कि ग्यारह सितंबर की घटना ने यह सिद्ध कर दिया है कि परमाणु शस्त्र, सैन्य शक्ति नहीं है। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि शांति और सुरक्षा के लिए किसी अन्य माध्यम की आवश्यकता है और ईरान भी इसी माध्यम का इच्छुक है।
13 जुलाई 2014 - 17:26
समाचार कोड: 623687
विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान, किसी भी स्थिति में परमाणु हथियारों का इच्छुक नहीं है और उसे परमाणु हथियारों की ज़रूरत नहीं है।